अमरोहा, मार्च 26 -- हसनपुर,(अमरोहा) संवाददाता। नलकूप पर नहाने गई छह वर्षीया बच्ची की हौद में डूबकर मौत हो गई। परिवार में कोहराम मचा हुआ है। बिना कानूनी कार्रवाई के शव का दफीना कर दिया। थाना सैदनगली क्षेत्र के गांव अल्लीपुर भूड़ शर्की उर्फ ढक्का मोड़ निवासी अकरम की छह वर्षीया बेटी जिया बुधवार दोपहर बाद गांव के नजदीक स्थित नलकूप पर बच्चों के साथ नहाने के लिए गई थी। हौद में नहाते समय डूब गई। साथी बच्चों ने शोर मचा दिया। गांव के लोग जब तक मौके पर पहुंचे तब तक जिया की मौत हो चुकी थी। बिना कानूनी कार्रवाई के शव का दफीना कर दिया। परिवार में कोहराम मचा हुआ है। बताया जा रहा है कि जिया तीन बहन-भाइयों में छोटी थी। थानाध्यक्ष विकास कुमार ने मामले की जानकारी से इनकार किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.