सहारनपुर, अप्रैल 22 -- नागल। सोमवार की रात साधारणसिर मीरपुर मोहनपुर मार्ग पर एक किसान के खेत पर बने नलकूप के कमरे में आग लगने से सामान जलकर राख हो गया। किसान ने अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध को तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की। पीड़ित किसान प्रीतम ने पुलिस को बताया कि उसके खेत पर बने नलकूप के कमरे में लकड़ी का समान, भूसा, कुर्सियां सहित अन्य सामान रखा था। सोमवार की रात किसी अज्ञात व्यक्ति ने नलकूप के कमरे की खिड़की तोड़कर उसमें आग लगा दी, जिससे वहां रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। थानाध्यक्ष संदीप कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। यह भी पढ़ें- घर में लगी आग, गृहस्थी जलकर राख यह भी पढ़ें- आग से जला मकान, अज्ञात पर कार्रवाई की मांग यह भी पढ़ें- बटसारा गांव में 50 बोझा गेंहू जलकर राख

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...