नलकूप की लाइन जोड़ने के नाम पर उगाही का आरोप
फतेहपुर, जून 16 -- छिवलहा। गत माह आने वाली तेज आंधी के दौरान पोल टूट जाने के बाद अब तक उन्हे दुरुस्त नहीं कराया जा सका। नतीजतन कई गांव के आधे ग्रामीणों को परेशानियां उठानी पड़ रही हैं। पोल न लगाए जाने के कारण करीब दो हजार की आबादी प्रभावित हो रही है। वहीं नलकूपों की लाइन अब तक न जोड़े जाने पर किसानों ने लाइनमैन पर उगाही का आरोप लगाया है। मई माह में आने वाली आंधी के दौरान क्षेत्र के अहिन्दा गांव में छह, सरांय में दो, चंदईपुर में दो, नवइया में एक पोल टूट गया था। जिसे करीब एक माह बीत जाने के बावजूद नहीं लगाया जा सका। जिससे उक्त स्थानों पर आधे गांव की आपूर्ति प्रभावित है। जिससे उपभोक्ताओं को पीने के पानी के लिए दूर दराज से व्यवस्था करनी पड़ती है। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार पोल लगवाए जाने की मांग किए जाने के बावजूद अब तक पोल लगाकर आपूर्ति को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.