रुडकी, फरवरी 11 -- मंगलौर के ग्राम हज्जरपुर निवासी किसान अर्जुन सिंह के खेत में लगे नलकूप से मंगलवार रात चोर मोटर चोरी कर ले गए। घटना की जानकारी बुधवार सुबह तब हुई जब अर्जुन के परिजन खेत पर पहुंचे और मोटर गायब मिली। अर्जुन सिंह ने बताया कि करीब छह माह पहले भी उनके नलकूप की मोटर चोरी हो गई थी। उस समय उन्होंने लगभग 20 हजार रुपये खर्च कर नई मोटर लगवाई थी। अब दोबारा चोरी होने से उन्हें भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। उन्होंने प्रशासन से जल्द कार्रवाई की मांग की है। कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि मामले में तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.