नलकूप की मोटर खोल ले गए चोर
प्रतापगढ़ - कुंडा, मई 13 -- हीरागंज। महेशगंज थाना क्षेत्र के अंधा का पुरवा फतूहाबाद गांव निवासी अमरनाथ पटेल ने फसल की सिंचाई के लिए खेत में नलकूप लगवाया है। पक्की दीवार से बने नलकूप के झरोखे से चोर मंगलवार रात भीतर घुसे और मोटर उठा ले गए। बुधवार को जब अमरनाथ पटेल खेत की सिंचाई करने पहुंचा तो नलकूप की मोटर गायब देख अवाक रह गया। यूपी 112 को फोन किया तो पुलिस पहुंची मामले की जांच की, पीड़ित ने मामले की तहरीर दी है। यह भी पढ़ें- प्राथमिक विद्यालय में चोरी, मोटर व बल्ब ले उड़े चोर
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.