उरई, मार्च 12 -- जालौन। चुर्खी रोड स्थित नलकूप की मोटर खराब होने के कारण आसपास के आधा दर्जन मोहल्लों के लोग पानी के लिए परेशान हुए। मंगलवार को खराब हुई मोटर गुरुवार को सही हो सकी। जिसके बाद गुरुवार दोपहर को जलापूर्ति सामान्य हो सकी। चुर्खी रोड स्थित जल संस्थान के नलकूप की मोटर मंगलवार की दोपहर खराब हो गई थी। मोटर खराब होने के कारण मोहल्ला जोशियाना, दवगरान, हरीपुरा, फर्दनवीस, चुर्खीबाल, भवानीराम व चुर्खी रोड के घरों की जलापूर्ति भी ठप्प हो गई थी। जलापूर्ति ठप्प होने आधा दर्जन मोहल्लों के लोग पानी के लिए परेशान हो गए। हैंडपंपों व आसपास के घरों में लगी सबमर्सिबल पंप से पानी भर रहे थे। इसके बाद भी जल संस्थान द्वारा कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की गई। मंगलवार को खराब हुई मोटर को गुरूवार को दोपहर में बदल दिया गया है। खराब मोटर बदलने के बाद दोपहर ...