नलकूप की नाली बनाने को लेकर किसानों ने किया प्रदर्शन
चंदौली, मई 19 -- टांडा कला, हिन्दुस्तान संवाद। चहनियां विकास क्षेत्र के सरफुद्दीनपुर गांव में सिंचाई के लिए स्थापित राजकीय नलकूप संख्या 141 की नाली पिछले 10 वर्षों से खराब है। जिसके चलते किसानों के खेत तक पानी नहीं पहुंच पा रहा है। कई बार शिकायत के बाद भी नाली नहीं बनने से नाराज किसानों ने सोमवार को विरोध-प्रदर्शन किया। किसानों का कहना है कि नाली के अभाव में उनकी खेतों की सिंचाई पूरी तरह से ठप हो जाती है।प्रदर्शन कर रहे किसानों ने बताया कि नलकूप स्थापना के इतने वर्षों बाद भी पक्की नाली का निर्माण नहीं हो सका है। किसान किसी तरह कच्ची नाली बनाकर काम चला रहे थे, लेकिन वर्षों से यह नाली जगह-जगह से टूटकर गहरी खाइयों में बदल गई है। स्थिति यह है कि इन खाइयों की गहराई इतनी अधिक हो गई है कि इसके किनारे लगा ट्रांसफार्मर भी कभी भी गिर सकता है, जिसस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.