नलकूप का स्टार्टर जल जाने से पेयजल आपूर्ति बाधित
गंगापार, जून 6 -- करमा में पेयजल की आपूर्ति करने वाले नलकूप का स्टार्टर जल जाने के कारण पिछले दो दिन से लोगों को पीने का पानी नहीं मिल रहा है। ग्रामपंचायत करमा सहित आसपास के मजरों में पुरानी बैल बाजार के पास बने नलकूप से पाइप द्वारा पेयजल की आपूर्ति की जाती है। शुक्रवार को अचानक नलकूप का स्टार्टर खराब हो गया जिससे पेयजल आपूर्ति बाधित हो गई। लोगों ने बताया कि आये दिन नलकूप में कुछ न कुछ खराबी आती रहती है। पानी की टंकी न होने से यहां के लोगों को पीने के पानी की समस्या बनी रहती है। प्रधान अमरीष जायसवाल, समाजसेवी मोहम्मद अजीम सहित ग्रामीणों ने अतिशीघ्र नलकूप ठीक कराने की मांग की है। यह भी पढ़ें- पानी के संकट से जूझ रहे कबरई के वाशिंदे
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.