कौशाम्बी, फरवरी 19 -- मंझनपुर, संवाददाता महेवाघाट थाना क्षेत्र के हिनौता गांव निवासी एक किसान से नलकूप का बोर कराने के नाम पर चार लाख 30 हजार रुपये ठग लिए गए। बाद में आरोपी ने न तो पूरा बोर कराया और न ही विद्युतीकरण का कार्य पूर्ण किया। मामले में आईजी के आदेश पर मुकदमा कायम कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। हिनौता निवासी रामनाथ किसानी करते हैं। उन्होंने बताया कि उनको अपने खेत में नलकूप लगवाने के लिए बोर कराना था। इसके लिए कई लोगों से बातचीत की। इसी बीच इलाके के गढ़वा पुरवा गांव के रहने वाले भैयालाल ने संपर्क किया। उसने खुद को ठेकेदार बताते हुए बोर कराने की बात कही। इसके बाद कई किस्तों में चार लाख 30 हजार रुपया ले लिया। पीड़ित के मुताबिक आरोपी ने तीन सौ की जगह 220 फीट ही बोर कराया। नौ खंभे गड़वाकर पूरा विद्युतीकरण का काम भी नहीं कराया। शेष क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.