उरई, अप्रैल 6 -- जालौन।संवाददाता क्षेत्र के कुठौंदा बुजुर्ग गांव में तीन दिन पूर्व आई तेज आंधी ने नमामि गंगे योजना के तहत निर्मित पानी की टंकी के नलकूप का फेस टूट जाने के कारण बीते तीन दिनों से गांव में पानी की आपूर्ति बाधित है। परेशान ग्रामीणों ने फेस सही कराने की मांग की है।ग्रामीण गजेंद्र सिंह सेंगर, जवान सिंह, शिवम, मनमोहन आदि ने बताया कि आंधी के दौरान नलकूप का बिजली का फेस टूट गया था। जिसके बाद से जलापूर्ति ठप पड़ी है। गांव में रहने वाले लोगों को पीने के पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। कई परिवार दूर स्थित हैंडपंप पानी लाकर किसी तरह अपनी जरूरतें पूरी कर रहे हैं। पानी की आपूर्ति बंद होने से सबसे अधिक परेशानी महिलाओं और बच्चों को उठानी पड़ रही है। सुबह से ही पानी के लिए परेशान होना पड़ रहा है। जिससे समय और श्रम दोनों की बर्बादी हो रही...