नलकूप का ट्रांसफार्मर फुकने से 350 बीघा फसल सूखने के कगार पर
आगरा, मई 25 -- जनपद के ग्राम दरुआपुर में पिछले एक माह से बिजली का ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण किसानों की करीब 350 बीघा मक्का की फसल सूखने की कगार पर पहुंच गई है। किसानों का आरोप है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद बिजली विभाग समस्या का समाधान नहीं कर रहा है। विभाग द्वारा जो दूसरा ट्रांसफार्मर लगाया गया, वह भी खराब निकला, जिससे किसानों की परेशानी और बढ़ गई है। सोमवार को गांव के किसान गिरीश, बादशाह, गंगासिंह, विलास नंदन, विजयपाल और देशराज ने बताया कि जनपद में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी में मक्का की फसल को इस समय सिंचाई की बेहद आवश्यकता है। यह भी पढ़ें- जमालहाता में बिजली संकट से ग्रामीणों की बढ़ी परेशानी नलकूप का ट्रांसफार्मर खराब होने से खेत में खड़ी फसलें सूख रही हैं। किसान लगातार बिजली अधिकारियों से संपर्क कर जल्द नया ट्रांसफार्मर लगाने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.