कौशाम्बी, मार्च 2 -- संदीपन घाट थाना क्षेत्र के रसूलपुर बदले गांव में बीती देर रात अराजक तत्वों ने आम की बाग और नलकूप में आग लगा दी जिससे नलकूप के ऊपर रखा हुआ सारा सामान जलकर खाक हो गया। इसके साथ ही आम के लगभग 4 से 5 पेड़ भी जल गए । पीड़ित ने थाने में लिखित शिकायत की है। संदीपन घाट थाना क्षेत्र के रसूलपुर बदले गांव के रहने वाले इमरान अहमद पुत्र इकरामुद्दीन ने सोमवार को संदीपन घाट थाना पुलिस को लिखित शिकायत करते हुए बताया कि घर के पास ही उनकी आम की बाग है जिसमें वह नलकूप भी चलाते हैं बीती देर रात लगभग दर्जन भर की संख्या में आए लोगों ने उनके नलकूप में आग लगा दी इसके साथ ही आम की बाग में भी आग लगाए जिसमें पांच पेड़ आम भी जल गया पीड़ित ने यह भी बताया कि बीते 2 महीने पहले पारिवारिक कब्रिस्तान की बाउंड्री को भी तोड़ा गया था। पीड़ित ने जांच कराक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.