अमरोहा, अप्रैल 1 -- हसनपुर। सैदनगली थाना क्षेत्र के गांव सकतपुर के जंगल से चोरों ने सोमवार को रोहताश, कुलदीप, अमर सिंह, खेम सिंह, गुड्डू, कलुआ के नलकूपों से स्टार्टर आदि सामान चोरी कर लिया। खेत जाने पर किसानों को मामले की जानकारी हुई। थाने में तहरीर दी गई है। उधर, चोरों ने हैबतपुर बंजारा निवासी अब्दुल वाहिद के दाऊदपुर जागीर स्थित बाग के नलकूप से दो स्टार्टर, कीटनाशक, गैस रेगूलेटर, केबिल आदि सामान चोरी कर लिया। थानाध्यक्ष विकास कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.