मेरठ, अप्रैल 15 -- तहसील क्षेत्र के कई गांवो में नलकूपों पर हुई चोरी की घटनाओं का खुलासा न होने से किसानों में रोष है। किसानों का आरोप है कि खुलासा तो दूर की बात पुलिस से चोरी की घटनाएं रुक भी नहीं रहे हैं। गुस्साए किसानों ने एसएसपी से शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई है। बता दें, कि एक सप्ताह पूर्व कालंद, छबड़िया, छुर के अलावा पांचली बुजुर्ग गांव के जंगल में बदमाशों ने नलकूपों पर धावा बोलकर वहां से मोटर, स्टार्ट, कृर्षि उपकरा चोरी कर लिए थे। एक के बाद एक कई जगह चोरी की घटनाएं हुई। किसानों ने सरधना व सरूरपुर थाने में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। आरोप है कि अभी तक पुलिस ने एक भी घटना का खुलासा नहीं किया है। जबकि क्षेत्र के गांवो में बदमाश अभी भी आतंक मचा रहे हैं। आरोप है कि पुलिस की निष्क्रियता के चलते बदमाश बेखाेफ होकर नलकूपों ...