रुडकी, जून 25 -- झबरेड़ा। क्षेत्र में भीषण गर्मी और मानसून में देरी से किसान परेशान हैं। धान की रोपाई कर चुके किसानों को फसल बचाने के लिए खेतों में लगातार सिंचाई करनी पड़ रही है, जिससे उनकी लागत बढ़ गई है। किसानों का कहना है कि उन्हें उम्मीद थी कि 20 जून तक बारिश शुरू हो जाएगी, इसलिए उन्होंने समय से धान की रोपाई कर दी थी। लेकिन अब तक पर्याप्त बारिश नहीं होने से उन्हें नलकूपों के जरिए सिंचाई करनी पड़ रही है। भीषण गर्मी के बीच खेतों में काम करना भी चुनौती बना हुआ है। किसानों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से राहत देते हुए कृषि नलकूपों के बिजली बिल माफ करने की मांग की है। यह भी पढ़ें- नलकूपों के बिजली बिल माफ करने की मांग उनका कहना है कि इससे किसानों पर बढ़ रहे आर्थिक बोझ को कम करने में मदद मिलेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...