बदायूं, अप्रैल 28 -- क्षेत्र में एक गांव के जंगल में चोरों ने अलग-अलग स्थानों पर वारदात को अंजाम दिया। सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के खेतिहर गैरआबाद इलाके में पहले आधा दर्जन नलकूपों को निशाना बनाया गया। कुरऊ निवासी विजय सिंह, राममूर्ति सिंह, नेतराम सिंह, पूर्व प्रधान करन सिंह, लालाराम साहू और महावीर सिंह साहू के नलकूपों से चोर स्टार्टर, हेल्पर, केबल व अन्य बिजली उपकरण चोरी कर ले गए। रविवार रात इसी दौरान पास में बने एक प्राचीन मंदिर को भी चोरों ने नहीं छोड़ा और वहां से घंटा चुरा ले गए। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से किसानों में रोष है। मंदिर के पुजारी राकेश सिंह ने भी पुलिस को लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। यह भी पढ़ें- आठ नलकूप उखाड़कर उपकरण किए चोरी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.