नलकूपों के बाद अब ग्रामीण क्षेत्र की लाइन बनाने का काम जारी, गांवों को मिलेगी भरपूर बिजली
अमरोहा, जुलाई 24 -- बिजली विभाग नलकूप और घरेलू कनेक्शन अलग-अलग करने की दिशा में तेजी से कम कर रहा है। इनके फीडर भी अलग-अलग किए जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक अब तक ग्रामीण क्षेत्र व नलकूपों की एक ही लाइन थी जिसके चलते नलकूपों को पर्याप्त बिजली नहीं मिल पा रही थी। दोनों का शेड्यूल भी अलग-अलग होने से दिक्कत का सामना करना पड़ रहा था। लेकिन, अब यह दिक्कत नहीं रहेगी। बिजली विभाग नलकूप कनेक्शन और घरेलू कनेक्शन अलग-अलग करने के लिए तेजी से काम कर रहा है। नलकूपों की अलग लाइन तैयार की जा चुकी है। अब ग्रामीण क्षेत्रों को आपूर्ति देने के लिए अलग बिजली लाइन बनाई रही है। एसडीओ मिथिलेश कुमार ने बताया कि नलकूप के लिए दिन में 10 घंटे बिजली दी जाएगी। इससे बिजलीघर पर लोड कम होगा और घरेलू उपभोक्ताओं को भी बेहतर बिजली आपूर्ति मिल सकेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.