मथुरा, मार्च 29 -- वात्सल्य ग्राम स्थित प्रेमवती गुप्ता नेत्र चिकित्सालय में दो दिवसीय नि:शुल्क मोतियाबिंद शल्य चिकित्सा शिविर के समापन समारोह रविवार को आयोजित हुआ। दीदी मां साध्वी ऋतंभरा ने औषधि एवं चश्मा वितरण करते हुए कहा कि नर से नारायण बनने का एकमात्र उपाय सेवा मार्ग ही है। भूखे को भोजन करना किसी यज्ञ से काम नहीं होता। एक सक्षम व्यक्ति यदि किसी एक अक्षम का हाथ पकड़ ले तो कोई भूखा नहीं रहेगा। डॉ. मनोज मोहन शास्त्री ने कहा कि सन्तों के सानिध्य जन सेवा करने का अवसर मिल जाये तो इससे अच्छा कुछ हो नहीं सकता। इससे पूर्व आठ जिलों के 304 रोगियों का मुंबई से आए नेत्ररोग विशेषज्ञ डॉ. श्याम अग्रवाल, डॉ. जुगल शाह, डॉ. आनंद जयपुरिया, डॉ. मयूर जैन, डॉ. अनुज वाहुआ, डॉ. आरती अग्रवाल, डॉ. सौरभ रामुका, डॉ. विशाल उत्पल ने सफलता पूर्वक मोतियाबिंद ऑपरेशन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.