सहारनपुर, फरवरी 16 -- नर सेवा नारायण सेवा के अंतर्गत मानव कल्याण मंच ने एक जरूरतमंद व्यक्ति को आजीविका चलाने हेतु हाथ रेहड़ी भेंट की। सोमवार को रेलवे रोड स्थित शिव शिशु मंदिर जूनियर हाई स्कूल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान आशुतोष गुप्ता ने कहा कि मानव कल्याण मंच द्वारा समाजसेवा के कार्य सराहनीय है। मंच संस्थापक अरुण अग्रवाल ने कहा कि संगठन का एकमात्र उद्देश्य जरूरतमंदों की सेवा करना है क्योंकि इससे बड़ा कोई पुण्य कार्य नहीं है। शिव शिशु मंदिर के प्रधानाचार्य अजय वर्मा ने भी अपने विचार व्यक्त किए। इस दौरान सुशील कर्णवाल, राजू सैनी, सभासद रविंद्र चौधरी, विकास देशवाल, राजीव शर्मा और जितेंद्र कश्यप आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.