लोहरदगा, मार्च 29 -- लोहरदगा, संवाददाता। सेवा भारती, लोहरदगा के द्वारा चुन्नीलाल हाई स्कूल के प्रांगण में रविवार को निशुल्क स्वास्थ्य जांच और चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इसकी शुरुआत जिला अध्यक्ष दीपक सर्राफ, डा कुमुद अग्रवाल, उपाध्यक्ष अवधेश मित्तल, सचिव संजय चौधरी ने संयुक्त रूप से की। शिविर में 43 लोगों का इलाज हुआ। हीमोग्लोबिन, यूरिक एसिड, ब्लड ग्रुप, शुगर, बीपी, वजन, हार्ट बीट, आक्सीजन लेवल आदि की जांच हुई।जिला अध्यक्ष दीपक सर्राफ ने कहा कि नर सेवा ही नारायण सेवा है। जीव सेवा करना ही हम सभी का सबसे बड़ा धर्म है। स्वस्थ शरीर ही जीवन का मूल आधार है। अपने शरीर को निरोगी रखने का प्रयास करें।डा कुमुद अग्रवाल ने कहा कि वर्तमान में उतार चढ़ाव के इस मौसम पर अपने स्वास्थ के प्रति लापरवाही न बरतें। बुजुर्ग और बच्चों को खास ध्यान देने की आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.