फरीदाबाद, मार्च 1 -- फरीदाबाद। वैश्य समाज सेक्टर- 28,29,30 और 31 ने नर सेवा नारायण सेवा की कहावत को चरितार्थ करते हुए हर साल की तरह आज जरूरतमंदों एवं अभावग्रस्त लोगों की सहायतार्थ नए पुराने पहनने योग्य वस्त्र व फुटवेयर्स संग्रह किए। समाज के अध्यक्ष विनेश अग्रवाल एवं महासचिव बी आर सिंगला ने बताया कि अपने क्षेत्र के लोगों से वस्त्र एकत्रित करने के लिए चार सेक्टरों के विभिन्न मंदिरों में बनाए गए छह केंद्रों पर प्रातः 8 बजे से ही दानियों ने लंबी कतारों में लग कर वस्त्र दान किए। सभी छहों केंद्रों पर एक एक टीम प्रमुख के साथ 10-10 पदाधिकारियों ने वस्त्र लेकर अलग अलग श्रेणियों में 270 से भी अधिक बड़े थैलों में भर के पैकिंग की। उन्हाेंने बताया कि समाज द्वारा हर वर्ष एकत्र किए गए ये वस्त्र मध्य प्रदेश के सुदूर आदिवासी क्षेत्रों में रहने वाले अभावग्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.