आरा, जनवरी 19 -- आरा। श्री योग वेदांत सेवा समिति की जिला इकाई की ओर से जगदीशपुर के पूर्वी आयर गांव में अत्यंत निर्धन दिव्यांग एवं असहायों के बीच अमावस्या के अवसर पर कंबल का वितरण किया गया। समिति के सदस्यों ने बताया कि विगत कई वर्षों से समिति की ओर से ठंड में स्लम बस्ती, निर्धन असहाय के बीच जाकर कंबल का वितरण किया जाता है। समिति के कोषाध्यक्ष, ठाकुर जी और सचिव चन्द्र किशोर मिश्रा ने कहा कि मानव ही मानव की सेवा कर सकता है। अर्थात नर की सेवा साक्षात नारायण की सेवा है। दिव्यांशु मिश्र ने कहा कि आज लगभग 100 कंबल वितरित किया गया। रात्रि पहर में रिक्शा चालक, फुटपाथ पर सोए हुए लोगों तक भी कंबल का वितरण किया जायेगा ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.