गोरखपुर, मार्च 13 -- गुलरिहा, हिन्दुस्तान संवाद। बीआरडी मेडिकल कॉलेज के ट्रामा सेंटर में नर्स के साथ हुई मारपीट के मामले की जांच तेज हो गई है। गुरुवार को मेडिकल कॉलेज पहुंचे मजिस्ट्रेट ने इस प्रकरण से संबंधित स्टाफ नर्सों के बयान दर्ज किए।26 फरवरी की दोपहर में ट्रामा सेंटर की इमरजेंसी सर्जरी में इंजेक्शन को लेकर इंटर्न छात्र और ड्यूटी पर तैनात पुरुष नर्स के बीच विवाद हो गया था। जानकारी के अनुसार, महिला सर्जरी वार्ड नंबर चार में कार्यरत इंटर्न छात्र बिना पूछे इंजेक्शन लेकर जाने लगा। इस पर नर्स ने जरूरत के अनुसार सिरिंज में दवा भरकर ले जाने को कहा। आरोप है कि इस बात पर इंटर्न छात्र नाराज हो गया और गाली-गलौज करते हुए नर्स से उलझ गया। विवाद बढ़ने पर उसने नर्स को थप्पड़ मार दिया, जिसके बाद दोनों के बीच हाथापाई हो गई।आरोप है कि कुछ देर बाद इंटर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.