बिजनौर, जून 4 -- धामपुर। निजी अस्पताल में कार्यरत नर्स से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने आरोपी चिकित्सक का चालान कर दिया है। पीड़िता ने आरोपी चिकित्सक के खिलाफ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप लगाया था। नहटौर थाना क्षेत्र निवासी नर्स धामपुर के गांव हबीबवाला स्थित शिफा नर्सिंग होम में एक साल से कार्य कर रही थी। पीड़िता का आरोप है कि अस्पताल के स्वामी चिकित्सा डॉक्टर फैजान पुत्र जमीर अहमद निवासी पीपलसाना ने उसके साथ दुष्कर्म किया। जब वह गर्भवती हो गई तो चिकित्सक ने उसे शादी का झांसा दिया। जब उसने बार-बार चिकित्सक से शादी का कहा तो चिकित्सक ने उस पर धर्मांतरण करने का दबाव बनाया। यह भी पढ़ें- नाइड ड्यूटी पर नर्स से डॉक्टर ने किया रेप, प्रेग्नेंट हुई तो शादी का झांसा दिया; फिर बोला-पहले धर्म बदलो पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर चिकित्सक फैजान...