नर्स दिवस पर स्वास्थ्यकर्मियों ने मरीजों की सेवा का लिया संकल्प
मुंगेर, मई 12 -- टेटिया बंबर, एक संवाददाता। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर स्वास्थ्य कर्मियों ने केक काटकर नर्सों के योगदान को सम्मान दिया तथा उनके बेहतर स्वास्थ्य सेवा कार्यों की सराहना की। कार्यक्रम का आयोजन नर्स माला कुमारी के नेतृत्व में किया गया। इस दौरान नर्स पुष्पा, अर्चना, कोमल, कुसुम समेत अस्पताल की कई एएनएम, जीएनएम एवं स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे। सभी ने एक-दूसरे को नर्स डे की शुभकामनाएं दीं और मरीजों की सेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि नर्सें स्वास्थ्य व्यवस्था की रीढ़ होती हैं और मरीजों की देखभाल में उनकी भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। यह भी पढ़ें- स्वास्थ्य सेवा में संस्था की रीढ़ होती हैं नर्स ---------- यह भी पढ़ें- नर्स दिवस पर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.