नर्स को ब्लैकमेल पर नगदी हड़पी, आएदिन करता छेड़छाड़
फिरोजाबाद, अप्रैल 25 -- शिकोहाबाद। एक मनचले युवक ने एक नर्स का जीना मुश्किल कर दिया है। वह उसकी आपत्तिजनक फोटो को सोशल मीडिया पर वायरल कर ब्लैकमेल कर रहा है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना मैनपुरी क्षेत्र की एक युवती शिकोहाबाद के एक हॉस्पिटल में नर्स के पद पर कार्य कर रही है। वह नगर क्षेत्र में एक मकान में रहकर नौकरी कर रही है। उसके घर पर अजीत सिंह पुत्र अजय सिंह निवासी एटा चौराहा का आना जाना था। आरोपी ने नर्स के किसी प्रकार से आपत्तिजनक स्थिति के फोटो अपने मोबाइल में खींच लिए। अब युवक फोटो आदि दिखाकर नर्स पर जबरन फोन पर बात करने का दवाव बना रहा है। इसके साथ ही सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक स्थिति के फोटो वायरल करने की धमकी दे रहा है।आरोपी नर्स को ब्लैकमेल कर कई बार हजारों रुपए भी ले चुका है। एक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.