नर्स केवल एक पेशा नहीं बल्कि मानव सेवा का सबसे बड़ा माध्यम है: बीडीओ
गढ़वा, मई 12 -- श्रीबंशीधर नगर, प्रतिनिधि। स्थानीय धुरकी मोड़ स्थित गुलाब नर्सिंग कॉलेज में अंतर्राष्ट्रीय नर्सिंग दिवस हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में नर्सिंग पेशे से जुड़ी सेवा भावना, समर्पण और मानवता के प्रति योगदान को याद करते हुए छात्राओं और अतिथियों ने फ्लोरेंस नाइटिंगेल को श्रद्धांजलि अर्पित की। पूरे कार्यक्रम के दौरान कॉलेज परिसर उत्सवमय माहौल में नजर आया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि बीडीओ रौशन कुमार, चिकित्सक निधि सिंह , पुरैनी सेंटल बैंक के शाखा प्रबंधक देवाशीष मुर्मू, नर्सिंग कॉलेज के डायरेक्टर डॉ संतोष कुमार, प्रीति सागर एवं अन्य अतिथियों द्वारा फ्लोरेंस नाइटिंगेल की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया। उक्त अवसर पर मुख्य अतिथि बीडीओ रौशन ने कहा कि नर्स केवल एक पेशा नहीं बल्कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.