गोरखपुर, फरवरी 27 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। बीआरडी मेडिकल कॉलेज में ड्यूटी पर तैनात स्टाफ नर्स के साथ एमबीबीएस इंटर्नों द्वारा की गई मारपीट के मामले में राष्ट्रीय संगठन जुड़ने जा रहे हैं। ऑल इंडिया रजिस्टर्ड नर्स फेडरेशन ने इस घटना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण, निंदनीय और अस्वीकार्य बताया है। फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सूरज गुप्ता ने कहा कि यह घटना केवल एक नर्स के साथ हुई हिंसा नहीं है, बल्कि पूरे नर्सिंग समुदाय और स्वास्थ्य सेवा तंत्र की गरिमा पर सीधा आघात है। अस्पताल जैसे संवेदनशील और सेवा-समर्पित वातावरण में इस प्रकार की हिंसक मानसिकता किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं की जा सकती। उन्होंने कहा कि ड्यूटी पर नर्सें दिन-रात मरीजों की सेवा में समर्पित रहती हैं। वे सीमित संसाधनों और अत्यधिक कार्यभार के बीच भी अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.