संवाददाता, जुलाई 7 -- UP Crime News : उत्तर प्रदेश के सीतापुर में एक नर्स की आंखों में आईटीआई एक्टिविस्ट खटकने लगा था। नर्स को लगता था कि आईजीआरएस (IGRS) पर झूठी शिकायतें करके एक्टिविस्ट ने उसकी जिंदगी हराम कर दी है। तंग आकर उसने भाड़े के हत्यारों से आरटीआई एक्टिविस्ट मनोज शुक्ल की हत्या करवा दी। इसके लिए उसने उन्हें 50 हजार रुपये दिये थे। आरोप है कि वह अस्पताल और नर्स के खिलाफ झूठी शिकायत करता था। पुलिस ने साजिशकर्ता नर्स समेत दोनों हत्या के शूटरों को गिरफ्तार कर लिया गया है। सीतापुर के महमूदाबाद के शहजानी वार्ड स्थित हनुमत कृपा ब्वायज हॉस्टल के संचालक और आरटीआई एक्टिविस्ट मनोज शुक्ल (उम्र 52 साल) की शुक्रवार को डंडे से सिर पर ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दी गई थी। उनका शव बरदही बाजार में सड़क किनारे बाग में मिला था। पास में ही मनोज की बाइक ...