नर्स का पेशा मानव सेवा और संवेदना का प्रतीक : एसडीएम
गढ़वा, मई 13 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार के साप्ताहिक संवाद कार्यक्रम कॉफी विद एसडीएम के तहत बुधवार को अंतरराष्ट्रीय नर्सिंग दिवस के उपलक्ष्य में संवाद कार्यक्रम का आयोजन अनुमंडल कार्यालय सभागार में किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न अस्पतालों और संस्थानों से जुड़े 30 से अधिक नर्सिंग कर्मियों ने भाग लिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एसडीएम ने कहा कि स्वास्थ्य व्यवस्था का सबसे मानवीय और संवेदनशील चेहरा नर्सिंग कर्मी होते हैं। मरीजों की सेवा, देखभाल और आपात परिस्थितियों में उनकी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। उन्होंने कहा कि इस संवाद का उद्देश्य नर्सिंग कर्मियों के अनुभवों, समस्याओं एवं सुझावों को सीधे सुनना तथा स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने की दिशा में सार्थक पहल करना है। यह भी पढ़ें- नर्सिंग केवल एक पेशा नहीं, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.