उन्नाव, फरवरी 25 -- उन्नाव। पंडित उमाशंकर दीक्षित जिला महिला चिकित्सालय से एक बेहद शर्मनाक और सनसनीखेज मामला सामने आया है। अस्पताल की मर्यादा को तार-तार करते हुए एक आउटसोर्स नर्स ने वर्तमान कार्यवाहक सीएमएस डॉ. अरविंद आनंद पर यौन उत्पीड़न और मानसिक प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता का आरोप है कि डॉक्टर उसे अकेले कमरे में बुलाकर न केवल गलत हरकतें करते हैं बल्कि नौकरी बचाने के बदले 'आर्थिक और शारीरिक संतुष्टि' की मांग भी करते हैं। वहीं, इस मामले में सीएमएस ने आरोपों को बेबुनियाद बताया है। पिछले पांच वर्षों से महिला अस्पताल में सेवाएं दे रही पीड़िता ने जिलाधिकारी को सौंपे शिकायती पत्र में अपनी पीड़ा बयां की है। पीड़िता के मुताबिक, जब से डॉ. अरविंद आनंद ने कार्यवाहक सीएमएस का पद संभाला है तब से उनका व्यवहार नरक जैसा हो गया है। नर्स का...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.