नर्सों को दिया गया प्रशिक्षण
सीतामढ़ी, अगस्त 19 -- शिवहर। जिला स्वास्थ्य समिति के सभागार में मंगलवार को पीएसआई-इंडिया के सहयोग से एक दिवसीय पुनश्चर्या प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्रभारी सिविल सर्जन डॉ. आरके सिंह ने कहा कि प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य अस्पताल के बाह्य रोगी विभाग (ओपीडी), प्रसव कक्ष, शल्य चिकित्सा कक्ष और प्रसवपूर्व देखभाल विभागों में अंतरा सबक्यूटेनियस सेवा का विस्तार करना है, ताकि जिला राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर सके। जिला कार्यक्रम प्रबंधक मुक्ता भारती ने बताया कि यह परिवार नियोजन का एक अत्याधुनिक, सुरक्षित और दुष्प्रभाव-रहित अस्थाई साधन है। वहीं जिला अनुश्रवण अधिकारी शोएब रजा व सामुदायिक उत्प्रेरक रवि कुमार ने लाभार्थियों की संख्या बढ़ाने पर जोर दिया। प्रशिक्षण में मुख्य प्रशिक्षक डॉ. रूबी कुमारी और डॉ. सुषमा न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.