संवाददाता, मार्च 4 -- Nurses Salary: अब प्राइवेट अस्पतालों को उनके यहां काम करने वाली नर्सों को हर महीने कम से कम 20 हजार रुपए वेतन देना होगा। निजी अस्पताल नर्सों को 20 हजार से कम वेतन नहीं दें सकेंगे। सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर शासन ने सभी सीएमओ इसका पालन कराने का निर्देश दिया है। नये आदेश से प्राइवेट अस्पतालों में कार्यरत नर्सो को लाभ मिलेगा। उनकी सैलरी के मामले में प्राइवेट अस्पतालों की मनमानी खत्म हो जाएगी। नर्सों में इस आदेश को लेकर खुशी है जबकि आदेश आते ही स्वास्थ्य विभाग अपनी ओर से यह सुनिश्चित करने में जुट गया है। देवरिया जिले में 88 हास्पिटल, 27 क्लीनिक तथा 14 पैथोलाजी मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में पंजीकृत हैं। इनमें दस बेड से लेकर 50 बेड वाले हास्पिटल शामिल हैं। अधिकांश अस्पतालों में नर्स बड़ी मेहनत से अपना काम करती हैं लेकि...