हल्द्वानी, जनवरी 30 -- हल्द्वानी, वरिष्ठ संवाददाता। उत्तराखंड में नर्सिंग भर्ती वर्षवार कराने और लंबित मांगों को लेकर नर्सिंग एकता मंच ने बुद्धपार्क में प्रदर्शन किया। शुक्रवार को नर्सों ने बुद्धपार्क से कुमाऊं कमिश्नर के आवास तक जुलूस निकालकर उन्हें ज्ञापन सौंपा। कमिश्नर ने मामले में उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया। वक्ताओं का कहना है कि वर्षवार भर्ती नहीं होने से हजारों योग्य उम्मीदवारों के साथ अन्याय हो रहा है। उन्होंने नर्सिंग अधिकारी भर्ती परीक्षा पोर्टल को बंद करने की मांग की। प्रवीण जोशी ने कहा कि आईपीएचएस मानकों के आधार पर नर्सिंग अधिकारियों के रिक्त 2500 पदों पर शिक्षा स्वास्थ्य विभाग और चिकित्सा स्वास्थ्य विभाग में एक साथ भर्ती निकाली जाएं। निर्धारित आयु सीमा को पार कर चुके अभ्यर्थियों को इस भर्ती में विशेष छूट दी जाए। नर्सों ने म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.