नर्से नि:स्वावर्थ भाव से मरीजों की करती है सेवा: प्राचार्या
सिमडेगा, मई 12 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। नर्सिंग डे के अवसर पर मंगलवार को एएनएम स्कूल में नर्सिंग डे धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का उदघाटन प्राचार्या सुषमा एक्का ने दीप जला कर किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि नर्से नि:स्वार्थ भाव से मरीजों की सेवा करती है। उन्होंने कहा कि हर पल बीमार घायल और बूढ़ों की सेवा करने के लिए वे तैयार रहती है। ये प्यार और ममता के साथ मरीज की देखभाल करती है। मरीजों की रक्षा करने वाली और हौसला बढ़ाने वाली इन नर्सों को आज सम्मान देना है। उन्होंने कहा कि फलोरेंस नाईटिंगल मानवता और नर्सिंग के लिए बहुत कुछ किया। वे बचपन से ही गरीबों और बीमारियों के सेवा करने में अपनी जीवन बिता दी। इस लिए उसे लेडी ऑफ द लैम्प कहा जाता है। उन्होंने फ्लोरेंस नाईटिंगल के जीवन से प्रेरणा लेकर उनके बताए मार्ग पर चलकर रोगियों की स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.