भागलपुर, दिसम्बर 31 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। मंगलवार शाम मायागंज अस्पताल के समीप काली घाट रोड स्थित पानी की टंकी के पास बने न्यू नर्सेज क्वार्टर परिसर में खटाल चला रहे दो सगे भाइयों ने पशुओं का रेला घुसा दिया। नर्सों ने मना किया तो दोनों भाई गाली देते हुए जान से मारने की धमकी देने लगे। डरी-सहमी नर्सों ने डायल-112 पर फोन करके पुलिस बुला लिया। लेकिन जब तक पुलिस पहुंचती तब तक खटाल संचालक मौके से फरार हो चुके थे। इसके बाद नर्सें सीधे बरारी थाने पहुंची और पुलिस को आवेदन दिया। हालांकि बरारी पुलिस ने आवेदन मिलने से इंकार कर दिया। काली घाट रोड स्थित पानी की टंकी के पास न्यू नर्सेज क्वार्टर बना हुआ है। यहां पर एक दर्जन मायागंज अस्पताल में कार्यरत नर्सें अपने परिवार के साथ रहती हैं। यहां पर रहने वाली नर्स सविता कुमारी ने बताया कि काली घाट रोड पर...