नर्सें सेवा और समर्पण की प्रतिमूर्ति : सीएमओ
आजमगढ़, मई 13 -- आजमगढ़, संवाददाता। मंडलीय अस्पताल परिसर के एएनएम ट्रेनिंग सेंटर में मंगलवार को अंतर्राष्ट्रीय नर्सिंग दिवस मनाया गया। इस मौके पर सीएमओ डॉ. एनआर वर्मा ने कहा कि सशक्त नर्सें ही देश का भविष्य हैं। एक डॉक्टर मरीज का इलाज करता है। उस इलाज को जीवन में बदलने का काम नर्सों की चौबीसों घंटे की देखरेख और सेवा करती है। उन्होंने कहा कि जब तक नर्सों को कार्यस्थल पर सुरक्षित माहौल, उच्च प्रशिक्षण और तकनीकी रूप से सशक्त नहीं बनाया जाएगा, तब तक एक मजबूत स्वास्थ्य व्यवस्था की कल्पना अधूरी है। हमारी नर्सें सेवा, समर्पण और जीवनरक्षा की प्रतिमूर्ति हैं। एसीएमओ डॉ. उमाशरण पांडेय ने कहा कि चिकित्सा क्षेत्र में तकनीक कितनी भी आगे बढ़ जाए, लेकिन मरीजों को ठीक करने के लिए जिस मानवीय संवेदना, स्पर्श और धैर्य की जरूरत होती है, वह केवल एक नर्स ही दे स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.