जमशेदपुर, मार्च 28 -- मानगो के रोड नंबर एक स्थित एक नर्सिंग होम से गंभीर स्थिति में सदर अस्पताल रेफर किए गए जवाहरनगर रोड नंबर 13 के निवासी 16 वर्षीय नाबालिग मो. रेयान की गुरुवार रात मौत हो गई। घटना के बाद नाबालिग के परिजनों के साथ बस्तीवासी भड़क उठे और डॉक्टर पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। सदर अस्पताल और नर्सिंग होम में आधे घंटे तक हंगामा के बाद परिजन मानगो थाना पहुंचे। यहां भी उन्होंने डॉक्टर पर कार्रवाई को लेकर हंगामा किया। परिजनों का आरोप है कि डॉक्टर द्वारा एनेस्थीसिया का ज्यादा डोज देने के कारण रेयान की मौत हो गई। लोगों ने डॉक्टर के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने बच्चे के परिजनों की शिकायत पर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। मो. रेयान के भाई ने बताया कि अपेंडिक्स का ऑपरेशन कराने के लिए ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.