बलिया, मार्च 25 -- बलिया। नर्सिंग होम संचालक पर दर्ज मुकदमे के खिलाफ चिकित्सक संगठनों ने डीएम-एसपी को पत्रक सौंपा। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन और नर्सिंग होम एसोसिएशन के सदस्यों ने पत्रक के माध्यम से कहा कि पुलिस ने भीड़ के दबाव में एकपक्षीय कार्रवाई करते हुए डाक्टरों पर संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है, जबकि स्वास्थ्य विभाग की ओर से पंजीकृत नर्सिंग होम का ओटी सील करने से चिकित्सकीय कार्य बाधित हुए हैं। संगठन ने डॉक्टरों पर दर्ज संगीन धाराओं को हटाने और आपरेशन थिएटर पर लगी विभागीय सील को खोलने के साथ ही पूरे मामले की निष्पक्ष जांच के लिए मेडिकल बोर्ड के गठन की मांग की। इस दौरान डॉ. आरके केजरीवाल, डॉ. आफताब आलम, डॉ. बीके गुप्ता, डॉ. अजीत सिंह, डॉ. डी. राय, डॉ. मिथिलेश सिंह, डॉ. जेबी सिंह आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...