नर्सिंग होम संचालक की मौत, शोक
गढ़वा, जून 3 -- मझिआंव, प्रतिनिधि। नगर पंचायत स्थित राधाकृष्ण मंदिर के सामने स्थित राधाकृष्ण नर्सिंग होम के संचालक सह रेफरल अस्पताल की चिकित्सक डॉ कविता वर्मा के पति 38 वर्षीय रजनीकांत वर्मा का मंगलवार की रात बिहार के सासाराम स्थित नारायण हॉस्पिटल में निधन हो गया। वह पिछले 24 घंटे से वेंटिलेटर पर थे। बुधवार सुबह करीब 9 बजे उनका शव मझिआंव लाया गया। शव आते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पाकर नगर पंचायत अध्यक्ष सुमित्रा देवी, वार्ड पार्षद गीता सिंह, किसान नेता पुष्परंजन मेहता, डॉ पातंजलि केसरी, रेफरल अस्पताल प्रभारी डॉ गोविंद प्रसाद सेठ, भाजपा नेता प्रेमानंद त्रिपाठी, सासंद प्रतिनिधि भगवान दत्त तिवारी, महावीर अस्पताल के संचालक डॉ ब्रजेश कुमार पांडेय सहित काफी संख्या में लोग पहुंचकर पीड़ित परिवार को सांत्वना दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.