बुलंदशहर, अप्रैल 27 -- पुलिस महानिदेशक अग्निशमन तथा आपात सेवा मुख्यालय के आदेश और मुख्य अग्निशमन अधिकारी के निर्देशन में प्रभारी अग्निशमन अधिकारी अतुल त्रिपाठी द्वारा क्षेत्र के नर्सिंग होम एवं हॉस्पिटल का अग्नि सुरक्षा की दृष्टि से फायर ऑडिट किया गया। इस दौरान उपस्थित स्टाफ को आग लगने की प्रारंभिक स्थिति में नियंत्रण पाने के उपाय बताए गए। अग्निशमन अधिकारी ने फायर एक्सटिंग्विशर के सही उपयोग की विधि का प्रदर्शन कर कर्मचारियों को प्रशिक्षित किया। साथ ही सभी अग्निशमन उपकरणों को सदैव कार्यशील स्थिति में बनाए रखने के निर्देश दिए गए, ताकि किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई की जा सके। निरीक्षण के दौरान यशराज हॉस्पिटल, अल्फाचाइल्ड केयर हॉस्पिटल एवं वेदिका हॉस्पिटल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। फायर ऑडिट के माध्यम से अस्पताल प्रबंधन को आवश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.