नर्सिंग होम में युवती से छेड़छाड़ व मारपीट, मुकदमा दर्ज
संभल, जून 11 -- नगर के एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती युवती के साथ छेड़छाड़ करने और बाद में उसके घर में घुसकर मारपीट करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर चंदौसी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी ने आरोप लगाया है कि उसकी तबीयत खराब होने पर एक जून को उसे क्षेत्र के नील मल्होत्रा नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया था। आरोप है कि तीन जून को दोपहर करीब 12 से 1 बजे के बीच मोहल्ला लोधियान निवासी रंजीत सिंह नर्सिंग होम पहुंचा और उससे बातचीत करने तथा मोबाइल नंबर मांगने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने अभद्र व्यवहार किया और छेड़छाड़ की। वहां मौजूद लोगों ने आरोपी को डांटकर भगा दिया। पीड़िता का कहना है कि पूरी घटना नर्सिंग होम में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद है। पी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.