बलिया, मार्च 24 -- बलिया, संवाददाता। शहर के जगदीशपुर में स्थित अपूर्वा हास्पिटल में रविवार की रात पथरी के आपरेशन के दौरान महिला की मौत के बाद परिजनों और अन्य लोगों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया। देर रात तक बवाल चला। हालात सम्भालने के लिए पुलिस को लाठी चार्ज करना पड़ा। इस मामले में मृतका के पति की तहरीर पर पुलिस ने अस्पताल संचालिका, उसकी बेटी समेत पांच डॉक्टरों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है।शहर से सटे सुखपुरा थाना क्षेत्र के देवकली निवासी 24 वर्षीय अनीशा पांडेय को पथरी थी। रविवार को वह परिजनों के साथ अपूर्वा हास्पिटल पहुंची। वहां उसका आपरेशन हो रहा था। सर्जरी के दौरान आपरेशन थियेटर में ही अधिक खून बहने से हालत खराब हो गयी। डॉक्टरों ने स्थिति को सम्भालने का प्रयास किया। कामयाबी नहीं मिली तो कहीं और ले जाने की बात कहने लगे। इसी बीच मह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.