गोरखपुर, अप्रैल 23 -- सिकरीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के बनकटी बुजुर्ग स्थित एक हॉस्पिटल में इलाज के दौरान एक 55 वर्षीय महिला की मौत हो गई। इससे आक्रोशित लोगों ने जमकर हंगामा किया। परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग उठाई। करीब दो घंटे तक चले हंगामे की सूचना पर पहुंची सिकरीगंज थाना पुलिस ने परिजनों को समझाकर शांत कराया। इसके बाद पुलिस, अस्पताल संचालक और परिजनों के बीच करीब एक घंटे तक बातचीत चली। कुछ देर बाद परिजनों ने थाना प्रभारी को लिखित बयान देकर किसी प्रकार की कार्रवाई न करने की बात कही और पोस्टमार्टम से भी इनकार करते हुए शव लेकर घर चले गए। यह भी पढ़ें- प्रसव के बाद प्रसूता की मौत पर मेडिकल कॉलेज में परिजनों ने किया जमकर हंगामा जानकारी के मुताबिक, संतकबीरनगर जिले के धनघटा थाना क्षेत्र के खाजो गांव निवासी फ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.