बलिया, मार्च 10 -- बलिया, संवाददाता। सरकारी अस्पताल की जगह नर्सिंग होम में महिला का प्रसव कराने के मामले में डीएम ने मंगलवार को आशा बहू की सेवा समाप्त करने का निर्देश दिया। उन्होंने नर्सिंग होम और अल्ट्रासाउंड केंद्र की भी जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिया है।हल्दी थाना क्षेत्र के ग्राम रेपुरा निवासी मदन यादव ने मंगलवार को जनसुवाई के दौरान डीएम को बताया कि उनकी गर्भवती पुत्री कृति को गांव की आशा बहू बिंदु देवी पत्नी मोतीलाल गुप्ता पांच मार्च को हल्दी चट्टी पर स्थित सत्यम डायग्नोसिस सेंटर पर अल्ट्रासाउंड और खून की जांच कराने ले गई थी। जांच के बाद आशा बहू ने बताया कि बच्चा उल्टा है और गंदा पानी पी लिया है, इसलिए उसे अस्पताल में दिखाना पड़ेगा। पीड़ित के अनुसार उनकी पत्नी इंदू देवी ने सरकारी एंबुलेंस बुलाकर अस्पताल जाने की बात कही, लेकिन आशा ब...