दरभंगा, मई 7 -- संजय लाला,दरभंगा। सदर थाना क्षेत्र स्थित धोई घाट के पास स्थित एक निजी नर्सिंग होम में इलाज के दौरान एक माह के बच्चे की मौत का मामला तूल पकड़ने लगा है। इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए परिजन ने वहां बवाल काटा। पुलिस ने गुरुवार को डीएमसीएच में नवजात के शव का पोस्टमार्टम कराया। परिजनों ने बुधवार को इलाज के लिए नवजात को संबंधित नर्सिंग होम में भर्ती कराया था। परिजनों का आरोप है कि चिकित्सक की गैर मौजूदगी में उन्हें बरगला कर कंपाउंडर बच्चे का इलाज कर रहा था। इस वजह से नवजात की मौत हो गई। मृत बच्चे की पहचान सोनकी थाना क्षेत्र के रसलपुर सहिला निवासी शंकर साहू के पुत्र शुभांशु कुमार के रूप में की गई है। यह भी पढ़ें- तीन दिन बाद भी नहीं हुई शव की पहचान परिजनों के अनुसार निजी नर्सिंग होम के खिलाफ थाने में एफसीआर दर्ज कराई गई है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.