नर्सिंग होम में नवजात की मौत, कोतवाली में धरने पर बैठे परिजन
प्रतापगढ़ - कुंडा, जून 7 -- शहर के पल्टन बाजार स्थित हिन्द नर्सिंगहोम में प्रसव के दौरान नवजात बच्ची की मौत के बाद हंगामा हो गया। आरोप है कि पुलिस के सामने पीड़ित परिवार की पिटाई की गई। शिकायत पर पहुंचे डिप्टी सीएमओ ने नर्सिंग होम का ऑपरेशन थिएटर और ओपीडी सील करते हुए चेतावनी दी कि जब तक जांच पूरी न हो जाए तब तक नए मरीजों का ऑपरेशन न किया जाए। यह भी पढ़ें- नर्सिंग होम में नवजात की मौत पर हंगामा, ओटी और ओपीडी सील परिजनों का धरना शाम को पोस्टमॉर्टम के बाद परिजन शव लेकर नगर कोतवाली के पोर्टिको में धरने पर बैठ गए। अंतू थानाक्षेत्र के गड़वारा निवासी नीरज गुप्ता पत्नी ममता गुप्ता को प्रसव पीड़ा होने पर उसे शनिवार रात करीब आठ बजे शहर के पल्टन बाजार स्थित हिन्द नर्सिंग होम पहुंचा। वहां उससे तीन हजार रुपये जमा कराकर उसकी पत्नी को भर्ती कर लिया गया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.