मधुबनी, अप्रैल 24 -- झंझारपुर, निज संवाददाता। झंझारपुर लंगड़ा चौक स्थित कृष्णा हेल्थकेयर नर्सिंग होम में बुधवार को हुई एक प्रसूता की मौत का मामला अब तूल पकड़ने लगा है। शुक्रवार को जब स्वास्थ्य विभाग की जांच टीम मामले की तहकीकात करने अस्पताल पहुंची। जांच टीम के आने की भनक लगते ही संचालक और तमाम कर्मचारी अस्पताल में ताला बंद कर मौके से फरार हो गए। जांच टीम का नेतृत्व कर रहे झंझारपुर पीएचसी प्रभारी डॉ. मुकेश कुमार ने बताया कि टीम के पहुंचने से कुछ देर पहले तक नर्सिंग होम खुला था, लेकिन उनके वहां पहुंचते ही ताला लटका मिला। डॉ. कुमार ने कहा कि इस तरह भागने से कोई बच नहीं पाएगा। उन्होंने संचालक को अंतिम संदेश भेजते हुए सोमवार तक अपना पक्ष रखने और ऑपरेशन व अस्पताल के वैध कागजात पेश करने का समय दिया है। यदि तय समय तक संचालक उपस्थित नहीं होते हैं, त...