बलिया, अप्रैल 11 -- बेल्थरारोड/नगरा, हिसं। प्रसव के दौरान शुक्रवार की रात एक नर्सिंग होम में जच्चा-बच्चा की मौत हो गयी। इसके बाद अस्पताल के डॉक्टर-कर्मचारी भागने में कामयाब हो गये। इसके बाद गांव-घर के लोग हंगामा करने लगे। खबर पाकर पहुंची उभांव पुलिस ने मामला शांत कराया। इस प्रकरण में पुलिस ने मृतका के पति की तहरीर पर अस्पताल की महिला डॉक्टर के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि घटना की जांच-पड़ताल की जा रही है।नगरा थाना क्षेत्र के इंद्रौली-मलकौली निवासी सोनू की पत्नी 28 वर्षीय पूनम को प्रसव पीड़ा होने पर उभांव थाना क्षेत्र के करनी चट्टी पर स्थित स्वास्तिक नर्सिंग होम करनी पर पहुंचाया गया। जांच के बाद वहां की महिला चिकित्सक ने भर्ती कर दिया और शाम को आपरेशन करने की बात कहीं। आधी रात को मऊ से बुलायी गयी एक महिला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.