बलिया, मार्च 9 -- रसड़ा, हिन्दुस्तान संवाद। नगर के नवीन कृषि मंडी स्थित आयुष हॉस्पिटल में रविवार की देर रात प्रसव के दौरान गर्भवती की मौत हो गयी। इसके बाद परिवार के लोग लापरवाही का आरोप लगाते हुए परिजन हंगामा करने लगे। इस दौरान चिकित्सक और कर्मचारी अस्पताल से फरार हो गये। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने लाश को कब्जा में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मृतका के पति की तहरीर पर अस्पताल संचालक, एक चिकित्सक समेत तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया है।स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के आमघाट (बैजलपुर) निवासी अश्वनी कुमार की पत्नी 23 वर्षीय प्रियांशु गर्भवती थी। रविवार की रात प्रसव पीड़ा होने पर परिजन महिला को लेकर कस्बा में संचालित आयुष हॉस्पिटल में भर्ती कराया। कुछ देर बाद महिला को आपरेशन के लिए आपरेशन थियेटर ले जाया गया। परिजनों का कहना है ...